ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

बिहार में बदला मौसम का मिजाज: कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं भीषण गर्मी; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर व पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि जबकि दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी का सितम जारी है. मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather Alert:
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather Alert: रविवार को मौसम में आए अचानक बदलाव के बीच उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जबकि दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी का असर बना रहा। आंधी और बारिश से मक्का व रबी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ठनका गिरने की घटनाओं में कटिहार जिले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अररिया में दीवार गिरने से एक वृद्धा की जान चली गई।


मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा। पटना समेत 28 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पूरवा हवा चलने से पटना का तापमान 6.4 डिग्री तक गिर गया। अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण में बारिश दर्ज की गई। वहीं, गया, डेहरी और भभुआ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा, जिससे गर्मी का प्रकोप जारी है।


फसलों को भी व्यापक नुकसान हुआ है। सुपौल में मक्का और आम, जबकि पूर्वी चंपारण में आंधी और ओलावृष्टि से आम, लीची और सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है। शनिवार रात जोकीहाट की काकन पंचायत स्थित शेरलंघा में कच्ची दीवार गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। इसके अलावा, ठनका और तेज हवा के कारण कई जिलों में बिजली फीडर ट्रिप कर गए, जिससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।


मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। किशनगंज में सोमवार को तथा अररिया, किशनगंज, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में मंगलवार को मेघ गर्जन और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश के दौरान सचेत रहें और आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से जारी निर्देशों का पालन करें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता