ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

बिहार में फिर बढ़ेगी गर्मी! मानसून कमजोर, जानिए कब होगी राहत की बारिश

बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। उत्तर बिहार के लोगों को बारिश के लिए 28 जून तक इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

Bihar weather update
Bihar weather update
© Ai photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar weather: उत्तर बिहार में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, 28 और 29 जून को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना कम है। कई जिलों में केवल छिटपुट बारिश होने का अनुमान है।


28-29 जून को इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया है कि 28 और 29 जून को उत्तर बिहार के कुछ जिलों में मानसून सक्रिय हो सकता है। इस दौरान  कई हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।


तापमान बढ़ने से बढ़ेगी परेशानी

बारिश की कमी के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।


मंगलवार को कई इलाकों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। सुबह से ही तेज गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी रही।


रात के तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान 12 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है।


किसानों को मौसम विभाग की सलाह

कमजोर मानसून को देखते हुए किसानों के लिए भी सलाह जारी की गई है। मौसम विभाग ने किसानों को फिलहाल ऊंची जमीन पर खरीफ धान की बीजस्थली तैयार करने का काम रोकने की सलाह दी है।


विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश की कमी और अधिक तापमान की स्थिति में खेतों में नमी बनाए रखना जरूरी है। सिंचाई की सुविधा वाले किसान भिंडी, कद्दू, खीरा, नेनुआ और लौकी जैसी सब्जियों की खेती कर सकते हैं।


खेतों में पहले से लगी फसलों को बचाने के लिए जरूरत के अनुसार जीवनरक्षक सिंचाई करने की सलाह दी गई है, ताकि गर्मी और कम बारिश के असर से फसलों को नुकसान न पहुंचे।


मानसून की गति धीमी होने से बढ़ा इंतजार

उत्तर बिहार में मानसून की अच्छी बारिश का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मानसून फिर से सक्रिय होगा और खेतों में पानी की जरूरत पूरी हो सकेगी।


फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत के लिए 28 जून के आसपास संभावित बारिश का इंतजार करना होगा।