ब्रेकिंग
बिहार में BJP परिवारों के घर सौर ऊर्जा से होंगे रोशन, सीएम सम्राट चौधरी इस दिन करेंगे ‘सूर्य घर योजना’ की शुरुआतबिहार के सभी अंचलों में आज से विशेष शिविर, जमीन से जुड़ी शिकायतें होगी दूर, मंत्री ने दिए सख्त निर्देशखान ग्लोबल स्टडीज मारपीट केस: रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, अभी जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल?लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन: परिवार संग केक काट कर किया बर्थडे सेलिब्रेट; तेज प्रताप यादव हुए भावुकबिहार में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना में बारिश शुरू; 38 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्टबिहार में BJP परिवारों के घर सौर ऊर्जा से होंगे रोशन, सीएम सम्राट चौधरी इस दिन करेंगे ‘सूर्य घर योजना’ की शुरुआतबिहार के सभी अंचलों में आज से विशेष शिविर, जमीन से जुड़ी शिकायतें होगी दूर, मंत्री ने दिए सख्त निर्देशखान ग्लोबल स्टडीज मारपीट केस: रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, अभी जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल?लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन: परिवार संग केक काट कर किया बर्थडे सेलिब्रेट; तेज प्रताप यादव हुए भावुकबिहार में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना में बारिश शुरू; 38 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना में बारिश शुरू; 38 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 38 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं, बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Weather Today: बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राज्य के 38 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


गुरुवार सुबह पटना, बक्सर, सुपौल और छपरा में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में घना अंधेरा छा गया, जिसके कारण लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं पटना में काले बादल छाए हुए हैं और मौसम का मिजाज बदला हुआ है।


मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, जहानाबाद, अरवल, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में बारिश की संभावना जताई है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। इसी कारण अधिकांश जिलों में अगले 24 घंटे तक मौसम बदला रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।


पिछले 24 घंटों के दौरान मुजफ्फरपुर, मधुबनी, बेतिया और बगहा में बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। गया, छपरा समेत चार जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश और नमी की यही स्थिति बनी रहती है तो बिहार में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। हालांकि अभी राज्य में मानसून के औपचारिक प्रवेश की घोषणा नहीं की गई है। मौसम वैज्ञानिक बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भारत के मौसम तंत्र पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 12 से 15 जून के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने, रुक-रुककर बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।


मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है। दिन के तापमान में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन उमस बनी रह सकती है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही किसानों और आम नागरिकों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज देखने को मिल सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता