ब्रेकिंग
पटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतनालंदा से 8 माह के मासूम 'जनसुराज' का अपहरण, जांच में जुटी डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम पटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप पटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतनालंदा से 8 माह के मासूम 'जनसुराज' का अपहरण, जांच में जुटी डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम पटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Weather: वैलेंटाइन डे पर मौसम बिगड़ने के आसार! पछुआ हवा से तापमान में गिरावट की संभावना

आज पूरे देश में वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। ऐसे में इस प्यार वाले दिन का मौसम थोड़ा खुशनुमा रह सकता है। तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे शाम में ठंड हो सकती है।

Weather on Valentine Day
Weather on Valentine Day
© Weather on Valentine Day
User1
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवा के प्रवाह से राज्य का मौसम ठंडा और शुष्क बना हुआ है। अगले 48 घंटों में पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड का अनुभव होगा। तराई वाले इलाकों में कोहरे का प्रभाव बना हुआ है, जबकि राज्य के दक्षिणी भागों में मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोहरे और पछुआ हवा के असर को लेकर अलर्ट जारी किया है।


बिहार में पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। अगले 48 घंटे में राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। सर्द पछुआ हवा के कारण सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि तराई क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। राज्य के दक्षिणी हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहेगा।


चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग, पटना के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में भी हवाओं के दबाव के कारण तराई वाले क्षेत्रों में कोहरे का असर बने रहने की संभावना है।


उत्तर और दक्षिण बिहार का तापमान

उत्तर बिहार के जिलों में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दक्षिण बिहार में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।


मुजफ्फरपुर में ठंड की विदाई शुरू

मुजफ्फरपुर में ठंड का असर कम होने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो फरवरी माह का उच्चतम तापमान है। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, पछुआ हवा की गति 8.6 किमी प्रति घंटा बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में अधिक बढ़ोतरी के संकेत नहीं हैं। उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। औसतन 8-10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रहेगी।