ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

Bihar Weather: राज्य में मानसून पड़ा सुस्त, अब बढ़ती गर्मी के लिए कस लें कमर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में मानसून सुस्त, बारिश कम होने से बढ़ेगा तापमान। कोसी-सीमांचल, भागलपुर, पटना सहित कई जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट। नदियों का जलस्तर फिलहाल स्थिर।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मानसून की रफ्तार अब थम गई है और मौसम विभाग ने ड्राइ स्पेल की शुरुआत की पुष्टि की है। पिछले कई दिनों की भारी बारिश के बाद अब बारिश की संभावना कम हो गई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पटना ने सोमवार, 7 जुलाई को कोसी-सीमांचल क्षेत्र के जिलों (अररिया, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया) और भागलपुर, बांका, मुंगेर, पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास सहित अन्य जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है। लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे न रहने की सलाह दी गई है।


मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है, जिसके कारण बिहार में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। जून 2025 में मानसून ने समय पर दस्तक दी थी, लेकिन पूरे महीने में 36% कम बारिश दर्ज की गई थी। हाल के दिनों में भारी बारिश ने कोसी, गंगा, और गंडक जैसी नदियों के जलस्तर को बढ़ाया था, लेकिन अब कोसी नदी का जलस्तर घट रहा है और अन्य नदियों में भी स्थिरता देखी जा रही है। बिहार के 12 जिलों में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं है।


इधर पटना, बक्सर, भोजपुर, और रोहतास में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है, जबकि कोसी-सीमांचल और भागलपुर क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में बिहार में कोई बड़ा बारिश रिकॉर्ड नहीं हुआ और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। रोहतास में सबसे अधिक 39 डिग्री और बांका में सबसे कम 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ड्राइ स्पेल के जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे गर्मी और उमस में बढ़ोतरी हो सकती है।


ज्ञात हो कि लगातार बारिश के बाद नदियों के बढ़े जलस्तर ने कई इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ा दी थी। सहरसा में कोसी नदी में 82,865 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ा और लोग नावों पर निर्भर हो गए। हालांकि, अब जलस्तर में कमी और स्थिरता से बाढ़ का खतरा कुछ कम हुआ है। सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए बचाव के उपाय शुरू किए हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।