ब्रेकिंग
मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियामुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफिया

Bihar Weather: आईएमडी ने इस क्षेत्र में भारी बारिश को लेकर किया अलर्ट जारी, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

PATNA: बिहार के मौसम में फेर-बदल जारी है। लोगों को भीषण गर्मी और उमस से अगले 24 घंटों में राहत मिल सकती है। उत्तरी और पूर्वी बिहार के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को मध्यम बारिश

Bihar Weather: आईएमडी ने इस क्षेत्र में भारी बारिश को लेकर किया अलर्ट जारी, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
Desk
2 मिनट

PATNA: बिहार के मौसम में फेर-बदल जारी है। लोगों को भीषण गर्मी और उमस से अगले 24 घंटों में राहत मिल सकती है। उत्तरी और पूर्वी बिहार के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को मध्यम बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने इस क्षेत्र में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। पूर्व-उत्तर बिहार के निकट सिलीगुड़ी में मॉनसून सक्रिय है। आइएमडी के मुताबिक बिहार में मॉनसून प्रवेश की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। सिलीगुड़ी के आसपास मॉनसून तीन दिनों से अभी स्थिर है। बिहार में मानसून 12 जून तक आने की संभावना है। 


पुरवैया की रफ्तार बेहद कम

दरअसल, पुरवैया की रफ्तार काफी कम दर्ज की गई है। उसका प्रभाव क्षेत्र अभी बेहद कमजोर है। बिहार की तरफ आ रही पुरवैया सतह से केवल 0.9 किलोमीटर है। मॉनसून के प्रवेश के लिए सतह से उसकी ऊंचाई तीन किलोमीटर होनी चाहिए। ताकि बिहार में मॉनसून का प्रवेश संभव हो। 


सिलीगुड़ी में मॉनसून की कमजोर

सिलीगुड़ी में मॉनसून की कमजोर सक्रियता का कुछ असर पूर्वी और उत्तरी बिहार के कुछ क्षेत्रों में दर्ज किया गया है। जहां 24 घंटे के दौरान भारी बारिश के भी हुई। किशनगंज जिले में इस दौरान धेंगराघाट क्षेत्र में 120 मिलीमीटर, किशनगंज शहर में 84, अमौर में 88.2 और चार घिरैया में में 80.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।