ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar Weather: बिहार में तापमान 42 डिग्री के पार, डायरिया व पेट दर्द के मरीजों में बढ़ोतरी

PATNA: बिहार में इन दिनों गर्मी का कहर लगातार जारी है। पारा सामान्य डिग्री से पांच गुना अधिक 42 डिग्री तक पहुंच गया है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। सुबह दस बजे से ही धूप इतनी तीखी हो ज

Bihar Weather: बिहार में तापमान 42 डिग्री के पार, डायरिया व पेट दर्द के मरीजों में बढ़ोतरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में इन दिनों गर्मी का कहर लगातार जारी है। पारा सामान्य डिग्री से पांच गुना अधिक 42 डिग्री तक पहुंच गया है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। सुबह दस बजे से ही धूप इतनी तीखी हो जाती है कि बाहर निकलने से पहले कई बार सोचते हैं। पछुआ हवा के कारण हर दूसरे दिन दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में लोग लू की चपेट आ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 30 अप्रैल तक पारा इसी तरह बना रहेगा। 


दोपहर के 11 बजते ही गर्म हवा लू का रूप ले लेती है। दोपहर के चार बजे तक लोग सड़कों पर उतरने से बचते हैं। पहले शाम चार बजे के बाद धूप का तीखापन तो थोड़ा कम हो जाता था, लेकिन अब पांच बजे के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शाम छह बजे के बाद ही लोग राहत का सांस ले पाते हैं। 


वहीं गर्मी के कारण बड़ों के साथ ही बच्चों पर भी डायरिया का प्रकोप तेज हो गया है। तीखी गर्मी से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पीएमसीएच और आइजीआइएमएस में ज्यादातर डायरिया और क्रॉनिक लिवर डिजीज के रोगी पाए जा रहे हैं। बदलते मौसम में डायरिया के अलावा मरीजों में पेट दर्द, अपच, उलटी, एसिडिटी की शिकायत ज्यादा मिल रही है। 


पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. आइएस ठाकुर कि माने तो तापमान में अचानक वृद्धि होने के कारण मरीज अचानक बढ़ रहे हैं। न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल के निदेशक डॉ मनोज सिन्हा ने कहा कि गर्मी बढ़ने के के कारण पेट की बीमारियों ज्यादा बढ़ेगी। डॉ. मनोज सिन्हा ने यह भी बताया कि बच्चों को धूप में बिलकुल बाहर न जाने दें और हर घंटे पर पानी पिलायें। बाहर की चीजें न खाने दें। बच्चों को उलटी और दस्त होने पर ओआरएस का घोल दें। परेशानी ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें