ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bihar Weather: बिहार में चार दिनों तक आंधी-पानी के आसार, सामान्य से अधिक होगी बारिश

PATNA: उत्तरी बिहार के लगभग सभी जिलों में आने वाले चार दिन आंधी-पानी के आसार हैं. इस दौरान ठनका गिरने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।आइएमडी ने उत्तरी बिहार के सभी जिलों के लिए अ

Bihar Weather: बिहार में चार दिनों तक आंधी-पानी के आसार, सामान्य से अधिक होगी बारिश
Desk
2 मिनट

PATNA: उत्तरी बिहार के लगभग सभी जिलों में आने वाले चार दिन आंधी-पानी के आसार हैं. इस दौरान ठनका गिरने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।आइएमडी ने उत्तरी बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान कमोबेश पूरे प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दक्षिणी बिहार में उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। यहां कुछ जगहों पर आंधी -पानी के आसार हैं। 


दोपहर में अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

दरअसल, बिहार के रास्ते एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जिस वजह से इस क्षेत्र में चक्रवाती कम दबाव का केंद्र उत्तर बिहार बना हुआ है। पुरवैया चल चलने से ऊमस भरी गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। बुधवार को लोग दिनभर गर्मी और ऊमस ने परेशान रहेंगे, लेकिन आंधी आने के बाद शाम में मौसम ठंडा होने से कुछ हद तक राहत मिलेगी। दोपहर में अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाने की वजह से लोग काफी परेशान रहे। जबकि शाम पांच बजे तेज हवा और आंधी के साथ बादलों के आने से मौसम में बदल आया। आंधी का प्रभाव 20-25 मिनट ही रहा लेकिन तापमान में पांच से सात डिग्री तक की गिरावट के कारण मौसम में राहत मिला। 


सामान्य से अधिक हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार मॉनसून सीजन के पहले महीने जून के दरम्यान उत्तर-पश्चिमी बिहार में सामान्य से अधिक और दक्षिण बिहार के झारखंड से सटे बिहार के जिलों में सामान्य से कुछ कम बारिश होने के आसार हैं। सबसे बड़ी मौसमी उतार-चढाव जून में देखा जाएगा। पंद्रह जून से पहले जहां बिहार तपा करता था वहीं इस साल तपने के आसार दूर-दूर तक नहीं बन रहे हैं।