ब्रेकिंग
Bihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरादुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरBihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरादुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

Bihar Weather: आंधी, बारिश और वज्रपात के लिए कमर कस लें, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में 18 से 22 मई तक आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट। सुपौल, दरभंगा, किशनगंज समेत इन जिलों में भारी बारिश की आशंका, पश्चिमी विक्षोभ का असर।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। प्रचंड गर्मी के बाद अब आंधी, बारिश और वज्रपात का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 18 मई से राज्य में तेज हवाओं, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिम, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। सुपौल, दरभंगा, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है, जिसके चलते आईएमडी पटना ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार में भी 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही वज्रपात का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, यह आंधी-बारिश का दौर अगले चार-पांच दिनों यानी 22 मई तक जारी रह सकता है। इस दौरान राज्य के औसत तापमान में उल्लेखनीय कमी आएगी। हालांकि, इस मौसमी बदलाव ने उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत दी है, लेकिन वज्रपात और आंधी से जानमाल के नुकसान की घटनाएं भी सामने आई हैं।


18 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से बिहार में आंधी और बारिश की स्थिति और तेज होगी। आईएमडी के मुताबिक, अगले हफ्ते तक लू की संभावना नहीं है। शनिवार को दक्षिण और पश्चिम बिहार में तापमान 35 से 41.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि उत्तरी बिहार में यह 29 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गया में सबसे अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।


पिछले 48 घंटों में तापमान में 3 से 6 डिग्री की गिरावट देखी गई है। मई में अब तक 76.3 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और वज्रपात के दौरान खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न रुकने की सलाह दी है।