ब्रेकिंग
Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...

Bihar Weather: पटना में तेज बारिश और हवा का असर, 12 जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि यह अलर्ट अगले कुछ घंटों तक प्रभावी रहेगा और

Bihar Weather
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि यह अलर्ट अगले कुछ घंटों तक प्रभावी रहेगा और खासकर उत्तर एवं दक्षिण बिहार के कई जिले इसकी चपेट में आ सकते हैं। आज यानी शुक्रवार को पटना में मौसम अचानक बदल गया है। सुबह खिली धूप के बाद काले बादल छा गए हैं। तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।


बता दें कि पटना, गया, मुजफ्फरपुर, नालंदा, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली, भागलपुर, और पूर्णिया समेत लगभग एक दर्जन जिलों में वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों, खेतों, पेड़ों के नीचे या ऊंची इमारतों के पास न रुकने की सलाह दी है।


राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भी जनता से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों में काम न करें और अपने मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखें।


पिछले वर्षों की तरह, इस बार भी वज्रपात से जनहानि की आशंका बनी हुई है। विभाग ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को मोबाइल पर 'इंद्रवज्र ऐप' डाउनलोड करने और उसके अलर्ट को गंभीरता से लेने की सलाह दी है।


कुछ क्षेत्रों में तेज हवा और पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, वहीं यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी हैं।