ब्रेकिंग
पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...

Bihar Weather Alert: बिहार के इन जिलों में आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, दोपहर 3.00 बजे तक के लिए अलर्ट जारी.....

औरंगाबाद और रोहतास जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग ने मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को 3 बजे तक घरों में रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है,

Bihar Weather Alert, Orange Alert Bihar, Aurangabad Weather, Rohtas Weather Alert, Thunderstorm Bihar, Lightning Alert Bihar, Disaster Management Bihar, Bihar Rain Alert, Weather Warning Bihar, IMD Bi
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Mausam: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने गंभीर स्थिति को देखते हुए औरंगाबाद और रोहतास जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मेघ गर्जन, वज्रपात (ठनका), तेज हवा और मध्यम वर्षा की प्रबल संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

जारी अलर्ट के मुताबिक यह चेतावनी 02 मई 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान आसमान में लगातार बादल छाए रहने, तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने और हवा की रफ्तार बढ़ने की आशंका जताई गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। खासकर खेतों, खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास जाने से बचने को कहा गया है, क्योंकि वज्रपात की घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं।

प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को भी अलर्ट पर रखा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य किया जा सके। वहीं किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों तक स्थिति संवेदनशील बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।