ब्रेकिंग
नेपाल से तंत्र विद्या सीखकर आया तांत्रिक... मंदिर में शुरू कर दिया तंत्र-मंत्र का खेल, 3 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े; जांच में खुला बड़ा राजFIRST BIHAR के सीमांचल कॉन्क्लेव में मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा ऐलान, कहा..जल्द पूरा होगा जमीन सर्वे, हर जमीन मालिक को मिलेगा पासबुक‘माल महाराज का, मिर्जा खेले होली’, First Bihar के सीमांचल कॉन्क्लेव में पप्पू यादव पर भड़कीं लेशी सिंह‘वह इस्तीफा देकर सामने आएं, हम भी इस्तीफे के लिए तैयार’, चिराग पासवान को संतोष सुमन का जवाबफर्स्ट बिहार के सीमांचल कॉन्क्लेव में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा ऐलान, बोले..किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे पेपर लीक नेपाल से तंत्र विद्या सीखकर आया तांत्रिक... मंदिर में शुरू कर दिया तंत्र-मंत्र का खेल, 3 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े; जांच में खुला बड़ा राजFIRST BIHAR के सीमांचल कॉन्क्लेव में मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा ऐलान, कहा..जल्द पूरा होगा जमीन सर्वे, हर जमीन मालिक को मिलेगा पासबुक‘माल महाराज का, मिर्जा खेले होली’, First Bihar के सीमांचल कॉन्क्लेव में पप्पू यादव पर भड़कीं लेशी सिंह‘वह इस्तीफा देकर सामने आएं, हम भी इस्तीफे के लिए तैयार’, चिराग पासवान को संतोष सुमन का जवाबफर्स्ट बिहार के सीमांचल कॉन्क्लेव में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा ऐलान, बोले..किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे पेपर लीक

Bihar weather update : बिहार में बढ़ेगी ठंड: दिसंबर के पहले सप्ताह से तापमान में गिरावट, कई जिलों में छाया कोहरा

बिहार में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दिसंबर के पहले सप्ताह से तापमान में तेजी से गिरावट होगी। कई जिलों में कोहरा छाएगा और रातें और ज्यादा ठंडी होंगी।

Bihar weather update : बिहार में बढ़ेगी ठंड: दिसंबर के पहले सप्ताह से तापमान में गिरावट, कई जिलों में छाया कोहरा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar weather update : बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में शीतलहर जैसे हालात बनने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दिसंबर के पहले सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। विभाग के अनुसार वर्तमान में न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन अगले पांच दिनों में यह घटकर 11 से 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बीच मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।


सोमवार की अहले सुबह पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, बेतिया और पटना के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे लोगों को सड़क मार्ग पर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहन धीमी गति से चलते दिखे और स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। खासकर उत्तर बिहार के जिलों में कोहरे का असर अधिक देखने को मिल सकता है।


पिछले 24 घंटों के दौरान मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 26.0 से 29.5 डिग्री के बीच रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे अधिक ठंड औरंगाबाद में पड़ी, जहां 12.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पूरे राज्य में न्यूनतम पारा 12.6 से 18.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह गिरावट दिसंबर की शुरुआत में और अधिक तेज होगी। उत्तर से चल रही ठंडी हवा का असर पूरे बिहार पर पड़ेगा, जिसके कारण न सिर्फ रातें ठंडी होंगी, बल्कि सुबह और देर शाम भी ठिठुरन बढ़ेगी।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक का विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में बिहार के कई हिस्सों में हल्की ठंड बढ़ने के संकेत हैं।


राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में यह तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।


जबकि रात के तापमान में तेज गिरावट होगी।अलग-अलग जिलों में रात का पारा 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।