ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत! छपरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर से चलेगी, गोरखपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत! छपरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर से चलेगी, गोरखपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर

बिहार : वार्ड सचिव चुनाव में गड़बड़ी को लेकर मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ प्रखंड कार्यालय

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां वार्ड सचिव के चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना बनमा ईटहरी प्रखंड के जमालनगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 की है। मारपीट का

बिहार : वार्ड सचिव चुनाव में गड़बड़ी को लेकर मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ प्रखंड कार्यालय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां वार्ड सचिव के चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना बनमा ईटहरी प्रखंड के जमालनगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, सहरसा के बनमा ईटहरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में वार्ड सचिव चुनाव को लेकर हंगामा आम बात हो गई है। प्रखंड के विभिन्न इलाकों से वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव चुनाव में गड़बड़ी को लेकर हंगामा और मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं। 


बताया जा रहा है कि जमालनगर पंचायत के वार्ड संख्या- 7 में वार्ड सचिव के चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत लेकर एक पक्ष के लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस बीच दोनों पक्ष की ओर से जमकर लात-घूसे चले।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पूरे मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता