ब्रेकिंग
लीफाफाबाजी मत करो: वोट चोरी के आरोपों पर भड़के पटना साहिब सांसद, कहा..जनता के बीच जाकर मेहनत करो✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, समस्तीपुर रेलमंडल की 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, जानें पूरा शेड्यूल✦अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦लीफाफाबाजी मत करो: वोट चोरी के आरोपों पर भड़के पटना साहिब सांसद, कहा..जनता के बीच जाकर मेहनत करो✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, समस्तीपुर रेलमंडल की 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, जानें पूरा शेड्यूल✦अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित

कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित

Bihar police viral reel: पश्चिम चंपारण में सरकारी हथियार के साथ सोशल मीडिया रील बनाने का मामला सामने आने के बाद महिला सिपाही वीणा कुमारी पर कार्रवाई की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया। पुलिस मुख्य

कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Police Social Media SOP Action: पश्चिम चंपारण के साठी थाना में तैनात महिला सिपाही वीणा कुमारी को सरकारी हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी पड़ गया. वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद एसएसपी कुमार गौतम ने मामले का संज्ञान लेते हुए महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है.


मीडिया सेल प्रभारी विश्व मोहन चौधरी के अनुसार, 26 सितंबर को महिला सिपाही का सिविल ड्रेस में सरकारी हथियार के साथ रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने विभागीय जांच के निर्देश दिए.


मामले की जांच यातायात डीएसपी अतनु दत्ता को सौंपी गई. जांच के दौरान सामने आया कि महिला सिपाही ने पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सोशल मीडिया एसओपी का उल्लंघन किया है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की और विभागीय कार्यवाही शुरू करा दी.


औरंगाबाद की रहने वाली हैं महिला सिपाही

वीणा कुमारी मूल रूप से औरंगाबाद की रहने वाली हैं और वर्ष 2025 से साठी थाना में पदस्थापित हैं. इससे पहले भी वर्दी में बनाए गए उनके कुछ रील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो चुके हैं.


सरकारी हथियार के साथ बनाए गए ताजा वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने इसे सोशल मीडिया से जुड़े नियमों का उल्लंघन माना. इसके बाद महिला सिपाही पर कार्रवाई की गई.


एसएसपी कुमार गौतम ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया उपयोग में लापरवाही या विभागीय नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.