ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Bihar News: बिहार में कीचड़ भरी सड़क पर धान की रोपनी, लोगों ने चुनाव से पहले सरकार को दे दिया बड़ा मैसेज

Bihar News: बेतिया के लालगढ़ करनमया पंचायत में सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने कीचड़भरी सड़क पर धान की रोपनी कर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ, तो चुनाव में सबक सीखाएंगे।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेतिया के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के लालगढ़ करनमया पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क की बदहाली और जलजमाव से परेशान होकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। कई वर्षों से सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से भरी सड़क पर धान की रोपनी कर अपनी नाराज़गी जताई। प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही।


ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत के कई वार्डों में आज तक पक्की सड़क नहीं बनी। जहां थोड़ी बहुत सड़क बनी भी थी, वह बरसात में कीचड़ और दलदल में बदल जाती है। नतीजतन, बच्चों को स्कूल, बीमारों को अस्पताल और गर्भवती महिलाओं को बाहर ले जाना बेहद मुश्किल हो जाता है।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर चुनाव में नेता सड़क बनाने का वादा करते हैं, लेकिन जीत के बाद कोई वापस नहीं आता। स्थानीय निवासी रामप्रवेश यादव ने कहा कि अब हम सड़क नहीं, हक मांग रहे हैं। हम विकास चाहते हैं, वादे नहीं। वहीं महिला प्रदर्शनकारी शोभा देवी ने कहा कि हम कीचड़ में जीते हैं, अब पानी सिर के ऊपर हो गया है। धान नहीं, अब सड़क चाहिए।


ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे भविष्य में पंचायत और विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब गांव में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और लोग उग्र आंदोलन के मूड में हैं।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता