ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Bihar Assembly Winter Session 2025 : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ-ग्रहण और डिजिटल सदन की शुरुआत

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहा है। पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ-ग्रहण होगा। नई सरकार के लिए यह पहला और बेहद अहम सत्र माना जा रहा है।

Bihar Assembly Winter Session 2025 : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ-ग्रहण और डिजिटल सदन की शुरुआत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Assembly Winter Session 2025 : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है और पहले दिन (1 दिसंबर 2025) नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ-ग्रहण (oath taking) होना तय है। 18वीं बिहार विधानसभा का नया सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा।यह सत्र नई सरकार बनने के बाद पहला सत्र है। 2025 के विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुई सरकार गठन प्रक्रिया के बाद यह पहला सत्र बुलाया गया है।


इस बार विधानसभा को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। हर विधायक की सीट पर टैब (digital tablet) इंस्टॉल किया गया है, ताकि सदन की कार्यवाही पूरी तरह पेपर-लेस हो। इस बार सवाल, जवाब, बिल प्रस्तुति, अन्य कार्यवाही डिजिटल माध्यम से होगी।आज सदन में पहले दिन सभी 243 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि, एक दिन सभी विधायकों का शपथ ग्रहण संभव नहीं हो पाता है। लिहाजा दूसरे दिन के पहले सत्र में भी यह प्रक्रिया चलती है। इस बार नए विधायकों को शपथ दिलवाने के लिए राज्यपाल के तरफ से नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी दी गई है। 


इसके बाद इसी दिन स्पीकर पद के लिए नामांकन शुरू होंगे और नाम वापसी भी होगी। अगले दिन (2 दिसंबर) नए स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी।इसके बाद अगले दिन राज्यपाल का अभिभाषण (Governor’s address) होगा। दोनों सदनों (विधान सभा व विधान परिषद) की संयुक्त बैठक में  उसी दिन धन्यवाद प्रस्ताव और अन्य व्यय/वित्तीय कार्यवाही शुरू हो सकती है। इस सत्र के दौरान डिजिटल टैब व पेपर-लेस प्रक्रिया से संसदीय कार्यवाही पारदर्शी, त्वरित व आधुनिक होगी। यह कदम विधानसभा की कार्यप्रणाली में बदलाव और तकनीकी युग में जाने की दिशा में माना जा रहा है। 


नई सरकार जो हाल ही में बनी है उसके लिए यह सत्र महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि पहले सत्र में ही सरकार अपनी प्राथमिकता, एजेंडा और भविष्य की योजना प्रस्तुत करेगी। इधर विपक्षी दलों और विपक्ष की भूमिका भी देखने वाली होगी।  नए विधायकों के पास  उनकी रणनीति, सवाल-उत्तर पर सबकी नज़र होगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें