ब्रेकिंग
अब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगे

बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक खराब, स्पीकर ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक खराब होने से अफरा-तफरी मच गई। स्पीकर प्रेम कुमार ने मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए और भवन निर्माण विभाग से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी।

बिहार
24 घंटे में मांगा जवाब
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान के अभिभाषण के दौरान माइक खराब हो गया था। करीब 5 मिनट तक कभी माइक म्यूट हो जाता तो कभी आवाज धीमी हो जाती। इसे देख राज्यपाल और सदन में बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर तमाम नेता हैरान रह गये। साउंड प्रॉब्लम के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण जारी रखा। 


उन्होंने कहा कि मैं थोड़ी तेज बोलता हूं। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक में उत्पन्न व्यवधान पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सख्त रूख अपनाते हुए बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव और संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बिहार विधान सभा सचिवालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी। 


बताया गया कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने प्रभारी सचिव को यह निर्देश दिया कि इस व्यवधान के लिए जो भी दोषी हो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। स्पीकर ने कहा कि बिहार विधान सभा से जुड़ी किसी भी व्यवस्था में कोई कोताही मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। हालांकि प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि भवन निर्माण विभाग द्वारा अधिष्ठापित ऑडियो पैनल में हुई गड़बड़ी से यह व्यवधान उत्पन्न हुआ है।


विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार अब 4 दिसंबर को 3 बजे भवन निर्माण विभाग के सचिव एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ इस संबंध में एक बैठक करेंगे। उन्होंने इस बैठक के आयोजन का निर्देश बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव को दिया है। साथ ही, उन्होंने भवन निर्माण विभाग को 24 घंटे के अंदर जांच कर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी पत्र भेजने के लिए बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव को निर्देशित किया है।

टैग्स