ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में BJP के वरिष्ठ विधायकों ने सरकार को घेर लिया, बेचारे मंत्री जी.....

Bihar Vidhansabha:र विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है. प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक अमरेंद्र सिंह ने धान खरीद के मुद्दे पर सरकार को घेरा भाजपा विधायक अमरेंद्र सिंह ने धान खरीद का मुद्दा उठाया.

bihar vidhansabha,budget session, 6 MARCH, SAMRAT CHAUDHARY, सम्राट चौधरी, बिहार का बजट, 28 february, बिहार विधानसभा में क्या हो रहा, विधानसभा अध्यक्ष, नंदकिशोर यादव, तेजस्वी यादव, विजय कुमार सिन्हा,
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है. प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक अमरेंद्र सिंह ने धान खरीद के मुद्दे पर सरकार को घेरा भाजपा विधायक अमरेंद्र सिंह ने धान खरीद का मुद्दा उठाया. प्रश्नकर्ता विधायक ने कहा कि धान खरीद सिर्फ कागज पर की गई है. आंकड़ों का खेल किया गया है. किसानों की बजाय बिचौलिया के माध्यम से धान खरीद का लक्ष्य दिखाया गया है. सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में 66 फीसदी खरीद हुई थी, इस बार 87 फीसदी धान की खरीद हुई है. विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कटिहार समेत सूबे के अन्य जिलों में वास्तविक किसान से धान की खरीद नहीं हुई है. क्या सरकार जांच कराकर कार्रवाई करेगी ? इस पर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आप बताइए, कहां गड़बड़ी हुई है, हम जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. 

सदन में आज 11 बजे प्रश्नकाल की शुरूआत हुई. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही एक बार फिर से विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की. सदन में पोस्टर लहरा रहे भाकपा माले विधायकों के हाथ से पोस्टर लेने का आदेश दिया. स्पीकर ने मार्शल को आदेश दिया कि सभी के हाथ से पोस्टर ले लीजिए.नंदकिशोर यादव ने हंगामा कर रहे विधायकों से कहा कि आप अपनी सीट पर बैठ जाइए. वेल से कही गई बातों का कोई मतलब नहीं है. हालांकि माले विधायकों का वेल में हंगामा जारी रहा. इसी बीच मुख्यमंत्री खड़े हुए और कहा कि क्यों हंगामा कर रहे हैं ? अगर कहीं कोई दिक्कत है तो हमें लिख कर दे दीजिए. काहे हंगामा कर रहे हैं. इसके बाद माले विधायक शांत होकर अपनी सीट पर बैठ गए.

हंगामा कर रहे माले विधायक महबूब आलम पर चुटकी लेते हुए स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा कि, महबूब जी..आपके नाम में सिर्फ एक पाई लग जाए, तब आपका नाम महबूबा हो जाएगा, तब तीन तलाक आपको मिल जाता, जितना आप झगड़ा करते हैं, इससे मुक्ति मिल जाती 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता