ब्रेकिंग
बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦बंगाल से पटना लौट रही कार टैंकर में घुसी, भीषण हादसे में 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर घायल✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में बीच ओवरब्रिज पर कैसे आग का गोला बनी चलती स्कूटी? जान बचाने के लिए चालक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप...✦मोतिहारी में रिश्वतखोरी पर निगरानी का शिकंजा, टाउन कर्मचारी के वकील को रंगे हाथ दबोचा✦बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦बंगाल से पटना लौट रही कार टैंकर में घुसी, भीषण हादसे में 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर घायल✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में बीच ओवरब्रिज पर कैसे आग का गोला बनी चलती स्कूटी? जान बचाने के लिए चालक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप...✦मोतिहारी में रिश्वतखोरी पर निगरानी का शिकंजा, टाउन कर्मचारी के वकील को रंगे हाथ दबोचा

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा...हरा टी शर्ट पहने विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र अब समापन की ओर है. 28 मार्च को बजट सत्र का समापन हो जाएगा. सत्र के दौरान विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है.

bihar vidhansabha,budget session, 25 MARCH, SAMRAT CHAUDHARY, सम्राट चौधरी, बिहार का बजट, 28 february, बिहार विधानसभा में क्या हो रहा, विधानसभा अध्यक्ष, नंदकिशोर यादव, तेजस्वी यादव, विजय कुमार सिन्हा,
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Vidhansabha:  बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने जैसे ही प्रश्नकाल की शुरूआत की भाकपा माले के विधायक सीट से खड़े होकर अपनी बात उठाना चाह रहे थे. स्पीकर ने उन्हें ऐसा करने से रोका. राजद सदस्य हरा टी शर्ट पहनकर आये हैं. 

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य शड़े हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इस दौरान स्पीकर ने कहा कि आप सही समय पर अपनी बात उठाइएगा. इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। 

प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने पहला सवाल पूछा. कहा कि करीब एक करोड़ 58 लाख बच्चों का आधार नम्बर के साथ सरकारी विद्यालयों में नामांकन हुआ है. जिसमें 22 लाख 50 हजार बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन सका है, जिस कारण इन बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है . सरकार कब तक बच्चों का आधार कार्ड 'बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ देगी ? शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि 88 प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड बनावा दिया गया है. 21 लाख 8 हजार  बच्चों का आधार कार्ड बनवाना है, इसके लिए काम किया जा रहा है . 1.55 करोड़ बच्चो का आधार कार्ड बना हुआ है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता