ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार विधानपरिषद चुनाव : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान को लेकर जिलों को जारी किया गाइड लाइन

PATNA : बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर मतदान चार अप्रैल को कराया जाना है. 24 सीटों पर चुनाव के लिए कुल 187 उम्मीदवार ताल ठोकेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी जिलों को मतद

बिहार विधानपरिषद चुनाव : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान को लेकर जिलों को जारी किया गाइड लाइन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर मतदान चार अप्रैल को कराया जाना है. 24 सीटों पर चुनाव के लिए कुल 187 उम्मीदवार ताल ठोकेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी जिलों को मतदान को लेकर गाइड लाइन जारी किया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के गाइड लाइन में स्पष्ट किया गया है कि मतदान बैलेट पेपर पर कराया जायेगा. 


इस बैलेट पेपर पर किसी भी पार्टी का सिंबल नहीं होगा. बैलेट पेपर पर प्रत्याशी का नाम, उसकी तस्वीर, पार्टी का नाम और खाली बॉक्स होगा जिसमें मतदाता को अपने वोट को दर्ज करना होगा. मतदाताओं को अधिकार होगा कि वह बैलेट पेपर पर अपने मनपसंद प्रत्याशी को एक, दो, तीन, चार, पांच जैसे अंकों को लिखकर प्राथमिकता देंगे.


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश में कहा गया है कि मतदान के लिए सिर्फ बैगनी स्केच पेन दिया जायेगा. मतदान में इसका ही प्रयोग किया जाना है. बैगनी स्केच पेन के अलावा किसी भी कलम या पेंसिल या बॉलपेन का प्रयोग नहीं किया जायेगा. प्रत्याशी के नाम के सामने वाले बॉक्स में पहले पसंद के उम्मीदवार को अंक 1 लिखकर मतदान करना होगा. 


प्रत्याशियों के एक से अधिक रहने पर अंक-1 सिर्फ एक ही प्रत्याशी के सामने लिखा जायेगा. शेष उम्मीदवारों को अंक 2, 3, 4 आदि के रूप में प्राथमिकता के आधार पर मतदान करना होगा. बैलेट पेपर पर हस्ताक्षर या नाम या कोई शब्द नहीं लिखा जायेगा. इस पर अंगूठे का निशान भी नहीं लगाया जाना है.