ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: राज्यपाल का अभिभाषण शुरू, थोड़ी देर बाद नीतीश की अग्निपरीक्षा

PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के अभिभाषण शुरू हो गया है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति के संबोधन के साथ द

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: राज्यपाल का अभिभाषण शुरू, थोड़ी देर बाद नीतीश की अग्निपरीक्षा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के अभिभाषण शुरू हो गया है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति के संबोधन के साथ दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई। इसके बाद दोनों सदनों के सदस्य सेंट्रल हॉल पहुंचे, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर संयुक्त सभा को संबोधित कर रहे हैं।


सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव समेत दोनों सदनों के पक्ष और विपक्ष के सदस्य मौजूद हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी विधायकों को धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित है और यह आगे भी जारी रहेगा। राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। हर घर नल जल योजना को राज्य में लागू किया गया।


राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने 7 निश्चय कार्यक्रम को लागू किया। अति पिछड़ों के लिए राज्य में लगातार काम किया जा रहा है। हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। राज्य में सुशासन की सरकार, कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता है। पुलिसकर्मियों की कमी को जल्द दूर किया जायेगा। पुलिस के लिए आधारभूत संरचाओं का विकास किया जा रहा है। कई थानों की स्थापना की गयी है। 


राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने न्याय के साथ विकास का काम किया है। रोजगार को लेकर सरकार ने कई ठोस कदम उठाये हैं। स्वरोजगार के लिए कई प्रभावकारी योजनाएं प्रारंभ की गयी है। महिला सशक्तीकरण को लेकर सरकार ने कई काम किये हैं। महिलाओं में रोजगार और स्वरोजगार के लिए कई योजनाएं शुरू की गयी है। इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है।


अभिभाषण में राज्यपाल ने कहा कि सात निश्चय दो के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सरकार ने 7 निश्चय कार्यक्रम को लागू किया। अति पिछड़ों के लिए राज्य में लगातार काम किए जा रहे है। हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। महिला उद्यमी, रोजगार मुखी युवा और समृद्ध गांव सरकार का संकल्प है। सरकार इस ओर लगातार आगे बढ़ रही है।