ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

Bihar News : जमीनी विवाद को लेकर हिंसा अपने चरम पर, अब इस जिले से पुलिस ने कुल 8 लोगों को किया गिरफ्तार

Bihar News : इस घटना में जमीनी विवाद को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन फिर बात पत्थरबाजी और मारपीट तक आ पहुंची.

Bihar News
Vaishali Police
© रिपोर्टर
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बड़वाना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. इस मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई की है और दोनों पक्षों से आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


दरअसल, लालगंज थाना क्षेत्र के बरबन्ना में जमीनी विवाद में रंजीत शर्मा तथा साजिया खातून के बीच पहले बकझक हुई थी। जिसके बाद साजिया खातून ने अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर रंजीत शर्मा के घर पर रोड़ेबाजी एवं पत्थरबाजी की. जिसका वीडियो सामने आने पर पुलिस ने कार्यवाई शुरू की.


वहीं दोनों पक्षों द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है तथा वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर प्रशासन द्वारा आगे की कार्यवाई की जा रही है। इस संबंध में लालगंज सदर 2 एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बतालाया कि “लालगंज थाना क्षेत्र के बरबन्ना में दो पक्षों में जमीनी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्यवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है”। बताते चलें कि प्रदेश में आजकल जमीनी विवाद को लेकर हिंसा अपने चरम पर है. हालाँकि पुलिस हर मामले में जरुरी कार्यवाई कर रही है, मगर हाल की घटनाओं को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि लोगों के मन में प्रशासन का अब थोडा भी खौफ नहीं है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता