ब्रेकिंग
अब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगे

बिहार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात से पहले डीजे ट्रॉली ने 10 से अधिक महिला और बच्चों को रौंदा; हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत

वैशाली के दिग्घी चक फैजुल्ला में शादी समारोह के दौरान एक अनियंत्रित डीजे ट्रॉली भीड़ में घुस गई, जिसमें 13 वर्षीय संध्या कुमारी की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महिलाएं और बच्चे ‘बिलौकी’ रस्म निभा रहे थे, तभी हादसा हुआ।

Bihar News
बिहार में बड़ा हादसा
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली में हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी चक फैजुल्ला वार्ड नंबर 03 में एक डीजे ट्रॉली ने 10 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं।


यह घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, महिलाएं डीजे की धुन पर शादी की रस्म 'बिलौकी' मांगने जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शिवम् डीजे ट्रॉली को जब्त कर लिया है। यह शादी शक्लदीप राम के पुत्र राकेश कुमार की थी।


मृतका की पहचान 13 वर्षीय संध्या कुमारी के रूप में हुई है, जो उपेंद्र राम की बेटी थीं। घायलों में पटोरी निवासी लक्ष्मी कुमारी (19 वर्ष, पति सुभाष कुमार), भगवानपुर निवासी संगीता कुमारी (30 वर्ष, पति सुबोध दास), मुजफ्फरपुर के तुर्की गांव निवासी शिवम कुमार (8 वर्ष, पिता रविरंजन राम) और छपरा के नयागांव डुमरी निवासी निभा कुमारी (20 वर्ष, पति विजय राम) शामिल हैं।


अन्य घायलों में प्रीति कुमारी, तन्नू कुमारी, कृष्ण कुमार, मनीष कुमार, रीना देवी, हरि ओम और शुभम के नाम भी सामने आए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता