ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त

बिहार: वज्रपात की चपेट में आने से दो स्कूली छात्रा बेहोश, लंच करने जा रही थीं घर, तभी गिरी बिजली

MUNGER: मुंगेर में धरहरा प्रखंड के +2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पचरूखी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो छात्राएं स्कूल परिसर में बेहोश होकर गिर गईं। आनन-फानन में दोनों को इल

बिहार: वज्रपात की चपेट में आने से दो स्कूली छात्रा बेहोश, लंच करने जा रही थीं घर, तभी गिरी बिजली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में धरहरा प्रखंड के +2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पचरूखी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो छात्राएं स्कूल परिसर में बेहोश होकर गिर गईं। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब ठीक है।


दरअसल, मामला मुंगेर के धरहरा प्रखण्ड स्थित इटावा पंचायत प्लस टू विद्यालय की है, जहां दो छात्र आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बेहोश हो गईं। दोनों को इलाज के लिए धरहरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों की पहचान राकेश मंडल की बेटी सोनम कुमारी और अवधेश पाठक की बेटी समीक्षा कुमारी के तौर पर हुई है।


बताया जा रहा है कि दोनों 9वीं की छात्रा हैं और स्कूल से लंच करने के लिए अपने घर जा रही थीं, तभी ठनका गिरा और दोनों बेहोश हो गईं। डॉक्टरों के अनुसार दो छात्राएं ठनका के झटका से बेहोश हो गई थीं। दोनों छात्राओं का इलाज किया गया है। दोनों छात्राएं अब खतरा से बाहर हैं।