ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

बिहार : ट्रक और कार में बीच टक्कर, बंगाल और गुजरात के युवक की मौत, तीन जख्मी

SASARAM : बिहार में सड़क हादसों के आकड़ों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके रोकथाम को लेकर समय दर समय सरकार और अलग - अलग संस्थओं द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। लेक

बिहार : ट्रक और कार में बीच टक्कर, बंगाल और गुजरात के युवक की मौत, तीन जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SASARAM : बिहार में सड़क हादसों के आकड़ों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके रोकथाम को लेकर समय दर समय सरकार और अलग - अलग संस्थओं द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग अपनी आदतों से पीछे होने को तैयार नहीं हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के सासाराम से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताएं जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के सासाराम में एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत 3 अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग का बताया जा रहा है। इस घटना में एक महिला भी घायल बताई जा रही है।सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।


बताया जा रहा है कि, कार सवार लोग सबराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर कर रहे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से कार ने टक्कर मार दी। जिसमें कार में सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यरत एनएचएआई के टीम ने दोनों मृतकों के शवों को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचाया। 


एनएचएआई के कर्मी नरेंद्र पांडे ने बताया कि चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुई है। मृतक पंच गोपाल गुजरात के भुज के निवासी थे। जबकि बंकिम नामक मृतक पश्चिम बंगाल के मिदनापुर का निवासी था। वही घायल जवेश तथा भविन गुजरात के भुज का निवासी है। वही एक घायल महिला पद्मावती देवी भी गुजरात की रहने वाली है। कुल तीन  घायल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता