ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

बिहार: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौके पर हुई मौत

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद डाला। हादसे में पति की मौके प

बिहार: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
1 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद डाला। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सरैया थाना क्षेत्र की है। 


बताया जा रहा है कि बाइक सवार पति-पत्नी कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को रौंद डाला। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया हालांकि इस दौरान ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता