ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिहटा में ‘तृतीय वार्षिक बिहार ट्रोपाकॉन-2026’ का आगाज, पैरासाइटिक इन्फेक्शन पर मंथन

बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में ‘बिहार ट्रोपाकॉन-2026’ सम्मेलन की शुरुआत। पैरासाइटिक इन्फेक्शन के सटीक निदान पर देशभर के विशेषज्ञ जुटे, वर्कशॉप और वैज्ञानिक सत्र आयोजित।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल , बिहटा के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा “पैरासाइटिक इन्फेक्शन: डायग्नोसिस मैटर्स” विषय पर आयोजित द्वि-दिवसीय सम्मेलन “तृतीय वार्षिक बिहार ट्रोपाकॉन 2026” का शुभारंभ 01 मई 2026 को “स्टूल माइक्रोस्कोपी टू कल्चर” विषय पर प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप के साथ हुआ।


कार्यक्रम का आरंभ विभागाध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर माननीय श्री कृष्ण मुरारी का संदेश पढ़कर सुनाया तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.)  हरिहर दीक्षित सहित कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. अनुपमा एवं देश के विभिन्न राज्यों से आए चिकित्सक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।


प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप में रिसोर्स फैकल्टी के रूप में . (डॉ.) राकेश कुमार सिंह, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, जिपमर , डॉ. अभिषेक सेनगुप्ता, सहायक प्रोफेसर, स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन, कोलकाता, डॉ. संदीपन गांगुली, विभागाध्यक्ष, परजीविविज्ञान , एनआईआरबीआई, कोलकाता तथा डॉ. प्रत्युषा के. अतिरिक्त प्रोफेसर, एम्स , पटना भाग ले रहे हैं।


आज आयोजित प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण एवं विभिन्न इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन आज शाम 5:00 बजे किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न विशिष्ट चिकित्सक भाग लेंगे।


2 मई 2026 को सम्मेलन के दूसरे दिन “पैरासाइटिक इन्फेक्शन: डायग्नोसिस मैटर्स” विषय पर पूरे दिन विभिन्न वैज्ञानिक सत्र, पैनल चर्चा, पोस्टर एवं शोध-पत्र प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी। यह सम्मेलन परजीवी संक्रमणों के सटीक निदान को सुदृढ़ करने तथा चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान-विनिमय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिससे रोगियों के उपचार में गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

बिहटा में ‘तृतीय वार्षिक बिहार ट्रोपाकॉन-2026’ का आगाज, पैरासाइटिक इन्फेक्शन पर मंथनबिहटा में ‘तृतीय वार्षिक बिहार ट्रोपाकॉन-2026’ का आगाज, पैरासाइटिक इन्फेक्शन पर मंथन

बिहटा में ‘तृतीय वार्षिक बिहार ट्रोपाकॉन-2026’ का आगाज, पैरासाइटिक इन्फेक्शन पर मंथन

बिहटा में ‘तृतीय वार्षिक बिहार ट्रोपाकॉन-2026’ का आगाज, पैरासाइटिक इन्फेक्शन पर मंथन

टैग्स