ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Bihar Transport News: बिहार के इन 26 जिलों के लिए है खबर...1 अप्रैल से लागू होने जा रही यह व्यवस्था,सावधान रहें...

Bihar Transport News: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालकों का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऑनलाइन चालान काटा जाएगा. पटना का मॉडल अब 26 जिलों में लागू करने की तैयारी है.

Bihar Transport News, ऑनलाइन चालान, ट्रैफिक रूल,गाड़ियों का चालान, पटना पुलिस, बिहार समाचार, online c
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Transport News: पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालकों का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है. अब यह मॉडल बिहार के 26 जिलों में लागू होगा. 1 अप्रैल 2025 से इन जिलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से गाड़ियों का चालान काटा जाएगा. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार, विभिन्न जिलों के 80 चौक-चौराहों पर कैमरे लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है . 31 मार्च तक इन जिलों में सीसीटीवी लगाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही दूसरे चरण में 120 चौक चौराहा पर भी कैमरे लगेंगे. चार स्मार्ट सिटी वाले जिलों में पूर्व से यह व्यवस्था लागू है. अन्य नौ जिलों में एक विस्तृत कार्यक्रम के तहत सीसीटीवी लगाए जाएंगे.सीसीटीवी के माध्यम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान होगी और उनकी गाड़ियों का ऑनलाइन चालान काटा जाएगा .

जिन जिलों में ऑनलाइन चालान की व्यवस्था शुरू होगी उनमें मधेपुरा, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, नवादा, जहानाबाद, समस्तीपुर, शेखपुरा, जमुई, मधुबनी, बांका, लखीसराय, अररिया, कटिहार, किशनगंज, बक्सर, कैमूर, रोहतास, गोपालगंज, सिवान, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मोतिहारी और खगड़िया शामिल है.