ब्रेकिंग
पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया

Bihar News: वसूली के फेरा में फंसे DTO साहब, जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर शुरू हुआ एक्शन

Bihar News: पश्चिम चंपारण के तत्कालीन DTO किशोर कुमार पर निजी व्यक्ति से अवैध वसूली कराने के आरोप। DM की शिकायत के बाद सेवानिवृत्ति के बावजूद विभागीय कार्रवाई शुरू, तिरहुत कमिश्नर संचालन पदाधिकारी।

Bihar News, Bihar Administrative Service, DTO Kishor Kumar, West Champaran News, Illegal Recovery Case, District Transport Officer Bihar, GAD Bihar, Disciplinary Action, Tirhut Commissioner, Bihar Bur
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगे. जिला परिवहन पदाधिकारी की कुर्सी पर रहने के दौरान उक्त अधिकारी पर अवैध वसूली कराने के आरोप लगे थे. जिलाधिकारी ने डीटीओ के खिलाफ सरकार से शिकायत की. इसके बाद अब विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है. हालांकि डीटीओ अब सेवानिवृत हो चुके हैं. 

बाहरी व्यक्ति से अवैध वसूली कराने थे डीटीओ ?

मामला पश्चिम चंपारण से जुड़ा है. पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी ने तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी किशोर कुमार के खिलाफ 20 जून 2025 को आरोप पत्र गठित कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा था. डीएम की रिपोर्ट में डीटीओ किशोर कुमार पर आरोप थे कि वे निजी व्यक्ति के माध्यम से अवैध वसूली कराते हैं. अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से बाहर रहते हैं. वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करते हैं. 

तिरहुत कमिश्नर को बनाया गया संचालन पदाधिकारी

जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर सामान्य प्रशासन विभाग ने आरोप पत्र गठित किया और आरोपी डीटीओ से 30 जुलाई को बचाव अभिकथन की मांग की. डीटीओ किशोर कुमार ने जो जवाब दिया, उससे विभाग संतुष्ट नहीं हुआ. इसके बाद किशोर कुमार के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया गया है. तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने आरोपी तत्कालीन डीटीओ जो वर्तमान में सेवानिवृत हो चुके हैं, उनसे कहा गया है कि आप संचालन पदाधिकारी के समक्ष अपनी बात रखें. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता