ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

Bihar News: बिहार में परिवहन विभाग का अजब कारनामा, थाना में खड़ी स्कॉर्पियो का दूसरे जिले में काट दिया चालान

Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले में थाना परिसर में खड़ी स्कॉर्पियो का चालान 285 किमी दूर मोतिहारी में काट दिया गया। परिवहन विभाग की इस लापरवाही ने सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित ने इसको लेकर अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

Bihar News
परिवहन विभाग का कारनामा
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के परिवहन विभाग की एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना परिसर में पिछले 28 दिनों से खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो (BR 43 P 7950) का चालान मोतिहारी में ओवर स्पीडिंग के लिए काट दिया गया है। इस लापरवाही के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।


दरअसल, यह गाड़ी मधेपुरा के जजहट सबैला गांव के झिटकिया में एक सड़क दुर्घटना में शामिल थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। दुर्घटना के बाद से ही यह स्कॉर्पियो सिंहेश्वर थाना परिसर में खड़ी है। वाहन के मालिक संतोष कुमार, जो फिलहाल पटना में हैं, को सोमवार सुबह 11:51 बजे एक मैसेज मिला, जिसमें 26 मई को मोतिहारी में तेज गति से चलने के कारण 2,000 रुपये का चालान बताया गया। इस सूचना से वे हैरान रह गए।


संतोष कुमार ने तुरंत इस बारे में अपने छोटे भाई बौआ को सूचित किया। जब उन्होंने पोर्टल चेक किया तो एक और चालान अगस्त 2024 में पटना में भी कटा पाया गया, जिसमें अधिकारियों के आदेश की अवज्ञा या जानकारी देने से इनकार करने के कारण 2,000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया है। जबकि उस समय भी गाड़ी मधेपुरा जिले में ही मौजूद थी।


इस मामले की शिकायत उन्होंने मधेपुरा के जिला परिवहन कार्यालय, पटना ट्रैफिक एसपी, मोतिहारी एसपी और सिंहेश्वर थाना को मेल के जरिए भेज दी है। उनका कहना है कि फर्जी चालान को चुनौती देने और न्याय के लिए उन्हें हजारों रुपये खर्च करने होंगे, जबकि चालान की कुल राशि केवल 4,000 रुपये है। अब वे परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।


सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने पुष्टि की कि 29 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना के बाद उक्त वाहन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी और वाहन अब भी थाना परिसर में मौजूद है। उन्होंने कहा, चालान कैसे कटा, यह मुझे नहीं पता। मामले की जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता