ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार: ट्रेन से कटकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत, पति से झगड़ा के बाद रेलवे ट्रैक पर बैठी थी दो बच्चों की मां

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां ट्रेन से कटकर एक मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। पति से झगड़ा होने के बाद महिला घर से निकल गई थी और अपने दो बच्चों के साथ रेलवे ट्रेक पर बैठी हुई थी,

बिहार: ट्रेन से कटकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत, पति से झगड़ा के बाद रेलवे ट्रैक पर बैठी थी दो बच्चों  की मां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां ट्रेन से कटकर एक मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। पति से झगड़ा होने के बाद महिला घर से निकल गई थी और अपने दो बच्चों के साथ रेलवे ट्रेक पर बैठी हुई थी, इसी दौरान ट्रेन आ गई और मां और एक बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गया-पटना रेलखंड पर बेला-मखदुमपुर रेलवे स्टेशन के बीच पाली गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि खिजरसराय थाना क्षेत्र के वैधविगहा गांव निवासी गणेश यादव की बहू का अपने पति से झगड़ा हो गया था। इस दौरान महिला के पति ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। पति की पिटाई से आहत महिला अपने दो बच्चों के साथ घर से निकल गई और बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गई, तभी तेज गति से आ रही ट्रेन उन्हें रौंदते हुए चली गई।


इस घटना में महिला और उसके तीन साल के बेटे की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 साल के बेटे अंकित कुमार की जान बाल-बाल बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें