ब्रेकिंग
बिहार में कूड़े के ढेर से मिला 10 वर्षीय मासूम का शव, हत्या की आशंका; परिजनों ने किया भारी हंगामाBihar Crime News: बारात में ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद के बाद बवाल, युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्यापटना के गंगा घाटों पर दर्दनाक हादसा: नदी में चार लोग डूबे, दो शव बरामद; दो अब भी लापताबिहार के राजस्व कर्मचारियों का बदल जाएगा पदनाम, अब इस नाम से जाने जाएंगे; जानिए..बिहार में 51 हजार करोड़ की योजनाएं अटकीं, कैबिनेट मंजूरी के इंतजार में 6 एनएच परियोजनाएं; विकास पर लगा ब्रेकबिहार में कूड़े के ढेर से मिला 10 वर्षीय मासूम का शव, हत्या की आशंका; परिजनों ने किया भारी हंगामाBihar Crime News: बारात में ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद के बाद बवाल, युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्यापटना के गंगा घाटों पर दर्दनाक हादसा: नदी में चार लोग डूबे, दो शव बरामद; दो अब भी लापताबिहार के राजस्व कर्मचारियों का बदल जाएगा पदनाम, अब इस नाम से जाने जाएंगे; जानिए..बिहार में 51 हजार करोड़ की योजनाएं अटकीं, कैबिनेट मंजूरी के इंतजार में 6 एनएच परियोजनाएं; विकास पर लगा ब्रेक

बिहार के पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए मास्टरप्लान तैयार, गया-बोधगया और राजगीर-नालंदा बनेंगे ट्वीन सिटी

Bihar News: बिहार के प्रमुख पर्यटन शहरों के लिए मास्टरप्लान तैयार किया गया है. गया-बोधगया और राजगीर-नालंदा को ट्वीन सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है. इससे इको-टूरिज्म और स्थानीय कला को बढ़ावा मिलेगा.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार राज्य के पांच प्रमुख पर्यटन शहरों गया, बोधगया, राजगीर, नालंदा और वैशाली के लिए व्यापक टूरिस्ट मास्टरप्लान तैयार करने जा रही है। इस योजना के तहत गया-बोधगया और राजगीर-नालंदा को ट्वीन सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि वैशाली के लिए अलग कार्ययोजना बनाई जाएगी। मास्टरप्लान में इको-टूरिज्म को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही स्थानीय हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम को भी बढ़ावा दिया जाएगा।


पर्यटन विभाग का उद्देश्य है कि राज्य में आने वाले पर्यटक अधिक समय तक ठहरें। फिलहाल राजगीर और बोधगया जैसे प्रमुख केंद्रों पर देशी-विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं, लेकिन ठहरने की अवधि कम होती है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ने की विस्तृत योजना बनाई जा रही है, ताकि एक स्थान से दूसरे स्थान तक पर्यटकों के लिए आकर्षण बना रहे।


इस योजना के अंतर्गत पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा और आसपास नए आकर्षण विकसित किए जाएंगे। साथ ही, पर्यटकों की सुविधा के लिए बजट होटल और प्रमुख मार्गों पर बेहतर ढाबा व रेस्टोरेंट को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल करने की तैयारी है।


इसी कड़ी में दक्षिण एशियाई देशों के 22 इंफ्लूएंसर्स का एक प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचा है। इस दल में भूटान, कोलंबिया, जापान, मलेशिया, मंगोलिया, म्यानमार, नेपाल सिंगापुर समेंत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह दल राजगीर, नालंदा और बोधगया का भ्रमण करेगा और इसके बाद देश के अन्य राज्यों का भी दौरा करेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें