ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : तीसरी शादी करने जा रहा था शख्स, दूसरी पत्नी पहुंची तो बदल गया सीन...

MUZAFFARRPUR : खबर मुजफ्फरपुर जिले की है जहां दो पत्नी रहने के बावजूद एक शख्स तीसरी शादी करने के फिराक में था लेकिन उसे ऐसा करना भारी पड़ गया। सकरा थाना इलाके में का शख्स तीसरी शाद

बिहार : तीसरी शादी करने जा रहा था शख्स, दूसरी पत्नी पहुंची तो बदल गया सीन...
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARRPUR : खबर मुजफ्फरपुर जिले की है जहां दो पत्नी रहने के बावजूद एक शख्स तीसरी शादी करने के फिराक में था लेकिन उसे ऐसा करना भारी पड़ गया। सकरा थाना इलाके में का शख्स तीसरी शादी रचाने के फिराक में था लेकिन उसकी दूसरी बीवी को इस बात की भनक लग गई फिर क्या था वह शादी होने से पहले ही मौके पर पहुंच गई। उसके बाद जमकर हंगामा हुआ और पति की तीसरी बीवी लाने की मंशा धरी की धरी रह गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 


दरअसल, आरोपी और उसके परिजनों ने बिना किसी को बताए ही तीसरी शादी तय कर ली थी। और शनिवार को वह बारात लेकर पंहुचा था। और इसकी भनक व्यक्ति की दूसरी पत्नी को लग गई। जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ शादी रोकने पहुंच गई। हंगामा को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जब लोगो ने हंगामा का कारण पूछा तो महिला ने अपनी शादी की तस्वीर दिखाई। जिसके बाद शादी को रोक दिया गया। 


पीड़ित दूसरी पत्नी ने बताया कि उसका घर समस्तीपुर जिले में है। जबकि, आरोपी पति समस्तीपुर जिले के ही उजियारपुर का रहने वाला है। महिला ने अपने पति का नाम पंकज कुमार बताया है। उसने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहली शादी दुबहा इलाके में हुई थी। पहली पत्नी से उसे संतान नहीं होने पर साल 2019 में उसने मुझसे दूसरी शादी की थी। उसकी एक बेटी भी है। 


शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक था, लेकिन उसके बाद से ही लगातार वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट करता था और पैसे मांगता था। और आज बिना किसी को बताये छिपकर शादी करने पहुंचा था। इस बात की भनक जैसी ही दूसरी बीवी को लगी वह मौके पर पहुंची और हंगामा करने लगी। जिसके बाद शादी रुकवा दी गयी। पी़िता के पिता ने बताया कि शादी में डेढ लाख रुपये उन्होंने दिए थे तब जाकर शादी हुई थी.  जिसकी भनक उसे लग गई। इसपर वह मौके पर पहुंची। तब जाकर शादी रुकी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें