ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

बिहार : थानेदार के कई ठिकानों पर छापेमारी, आर्थिक अपराध इकाई का एक्शन

PATNA : भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की मुहिम जारी है. आज EOU ने बिहार पुलिस के एक थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. वैशाली में तैनात रहे थानेदार संजय क

बिहार : थानेदार के कई ठिकानों पर छापेमारी, आर्थिक अपराध इकाई का एक्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की मुहिम जारी है. आज EOU ने बिहार पुलिस के एक थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. वैशाली में तैनात रहे थानेदार संजय कुमार के पटना औरंगाबाद और वैशाली स्थित ठिकानों पर आज सुबह से छापेमारी जारी है.


संजय कुमार के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने शराब माफिया के साथ मिलकर संपत्ति अर्जित की. इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई में शुरुआती जांच कराई और उसके बाद मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के बाद आज आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग टीमें थानेदार संजय कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. संजय कुमार वैशाली के थानेदार हैं और उनके पटना के रूपसपुर स्थित आवास पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम सुबह से जमी हुई है.


थानेदार संजय कुमार का पैतृक घर औरंगाबाद के रफीगंज में है. यहां उनके पैतृक आवास पर भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है. साथ ही साथ वैशाली स्थित थानेदार के कार्यालय और उनके आवासीय परिसर पर भी टीम छापेमारी कर रही है. 


थानेदार संजय कुमार के खिलाफ बिहार पुलिस मुख्यालय और मद्य निषेध विभाग की तरफ से शिकायत मिली थी. शुरुआती छानबीन में ही यह शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद अब एक्शन लिया गया है. थानेदार के यहां छापेमारी के दौरान कुछ अहम दस्तावेजों के बारे में जानकारी मिली है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता