ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मौके पर हुई पति- पत्नी की मौत

GAYA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता होगा जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इस

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मौके पर हुई पति- पत्नी की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता होगा जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। ये दोनों रिश्तों में पति - पत्नी बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के हरिओ गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद डाला।इस  सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई।  मृतक की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपूरा गांव के रहने वाला 35 वर्षीय बंटू कुमार और 30 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। 


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस  घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि आक्रोशित लोगों ने गया डोभी मुख्य सड़क मार्ग को थोड़ी देर के लिए जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। ये लोग मृतक के परिजनों को  मुआवजा की मांग कर रहे थे।

उधर, पुलिस ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर से  वाहन के मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक काफी तेज रफ्तार से आ रहा था और अनियंत्रित होकर बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया था। इस टक्कर के बाद मौके पर लोग पहुंचे, लेकिन घटनास्थल पर भी दोनों पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें