ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की हादसे में मौत ; एक महीना पहले हुई थी शादी

SAMSTIPUR : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है, राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान न जाती हो। इसी

बिहार : तेज रफ़्तार  पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की हादसे में मौत ; एक महीना पहले हुई थी शादी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है, राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान न जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां सड़क हादसों में दो भाइयों की मौत जो गई है। इस घटना में मृत बड़े भाई का एक माह पहले ही शादी हुई थी। 


मिली जानकरी के अनुसार, जिले के विभूतिपुर के भरपुरा में समस्तीपुर की ओर जा रही एक पिकअप और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अब घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृत दोनों युवकों की पहचान विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 10 के निवासी रामबिलास यादव के पुत्र गोलू कुमार और चंदन कुमार के रूप में की गई है। 


बताया जा रहा है कि, मृतक गोलू की एक महीने पहले ही शादी  हुई थी। अब शादी के बाद वापस वह दिल्ली जाने के लिए अपने छोटे भाई के साथ बाइक से समस्तीपुर जा रहा था। तभी विभूतिपुर के भरपुरा में इनके बाइक में पिकअप ने टक्कर में मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 


इधर, इस घटना के बाद मृतक दोनों भाईयों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, वहीं एक घर में दो सहोदर भाईयों की मौत की खबर के बाद पूरा इलाका गमगीन है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोग मुख्य सड़क को बाधित कर मुआवजे की मांग करने लगे। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें