ब्रेकिंग
RLM में फिर बगावत के संकेत, उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ एकजुट हुए तीन विधायक, नीतीश को बताया नेता✦बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू, तेजस्वी और प्रशांत किशोर सरकार को घेरने की तैयारी में, किस दिन सदन में क्या होगा जानिये?✦ दोस्त की फोटो पर RIP लिखा तो भड़क गया दूसरा दोस्त, साथियों के साथ मिलकर ले ली जान✦मोतिहारी में 21 साल के युवक को मारी गोली, दो बाइक पर आए थे 6 बदमाश, हालत नाजुक✦पटना में BJP कार्यालय पर पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, आयोजक की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦RLM में फिर बगावत के संकेत, उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ एकजुट हुए तीन विधायक, नीतीश को बताया नेता✦बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू, तेजस्वी और प्रशांत किशोर सरकार को घेरने की तैयारी में, किस दिन सदन में क्या होगा जानिये?✦ दोस्त की फोटो पर RIP लिखा तो भड़क गया दूसरा दोस्त, साथियों के साथ मिलकर ले ली जान✦मोतिहारी में 21 साल के युवक को मारी गोली, दो बाइक पर आए थे 6 बदमाश, हालत नाजुक✦पटना में BJP कार्यालय पर पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, आयोजक की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

बिहार : तेज धार हथियार से वारकर पूर्व मुखिया पति की हत्या, इलाके में मची सनसनी

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी मे

बिहार : तेज धार हथियार से वारकर पूर्व मुखिया पति की हत्या, इलाके में मची सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर के वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने पूर्व मुखिया पति की तेज धार हथियार से वारकर कर हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले में हत्याओं का सिलसिला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। यहां बेखौफ हो चुके अपराधी ने गंगा ब्रिज थाना इलाके में पूर्व मुखिया पति की धारधार हथियार से हत्या कर दी है। मृत रामेश्वर राय गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव का रहने वाला था। फिलहाल, पुलिस मामले में शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर राय रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर घात लगाए अपराधियों बाइक कर ओवरटेक टेक कर रोक दिया। जब तक बाइक सवाल कुछ समझ पता अपराधियों ने तेज हथियार से सर पर हमला कर दिया पूर्व मुखिया की मौत हो गई। हालांकि जब तक लोग जुड़ते अपराधी मौके से फरार हो चुके थे।


इधर, इस  घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस घटना  स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन कर शव को अपने  कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं हत्या की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे, सदर एसडीपीओ मैं लोगों को समझा बूझकर जाम हटवाया।