ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त

बिहार : तेज बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आए 5 लोग,2 की मौत; तीन घायल

JAMAUI : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस

बिहार : तेज बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आए 5 लोग,2 की मौत; तीन घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMAUI : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया है। यह घटना सोनो थाना क्षेत्र के करमटिया के समीप का बताया जा रहा है।


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के नीम नवादा के सुकर यादव का बेटा निवास कुमार और पेरू यादव का बेटा नंदन कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायलों में नीमाडीह का दिनेश यादव, आमगछिया का सुधीर भुल्ला और नीमनवादा का रंजीत कुमार शामिल है।


मिली जानकारी के अनुसार,  नंदन और रंजीत तीनों एक ही बाइक से सोनो से वापस अपने घर नीम नवादा लौट रहे थे। इसी दौरान कामत के समीप तेज बारिश होने लगी। तीनों वहीं एक पेड़ के नीचे रुक गए। उसी पेड़ के नीच दिनेश यादव और सुधीर भुल्ला भी रुका था। इसी दौरान वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही नंदन कुमार और निवास कुमार की मौत हो गई। जबकि रंजीत कुमार, सुधीर भुल्ला और दिनेश यादव घायल हुआ है।


इधर, इस घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया है। इसको लेकर  सोनो थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मृतक की लाश को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है।बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम दो बाइक से 6 युवक सोनो बाजार युवी घूमने के लिए आ रहा था। तभी रविवार की देर शाम अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हो गई। इसी दौरान यह घटना घटी।