ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

BIHAR TEACHER NEWS : बिहार के सरकारी टीचरों की ट्रांसफर से जुड़ी बड़ी खबर, इस दिन से पोर्टल पर होगा अप्लाई

BIHAR TEACHER NEWS : प्रदेश में शिक्षकों के ट्रांसफर में सुविधा के लिए 5 सितंबर से एक पोर्टल खुलने जा रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को अंतर-जिला स्थानांतरण की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया है।

BIHAR TEACHER NEWS
BIHAR TEACHER NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR TEACHER NEWS : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षकों को लेकर लगातार कोई न कोई सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने शिक्षकों के लिए एक बेहतर और सुविधाजनक काम करने का फैसला किया है।  ये महत्वपूर्ण काम टीचरों के ट्रांसफर से जुड़ा हुआ है। तो आइए जानते हैं कि इसको लेकर पूरा अपडेट क्या है?


जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में शिक्षकों के ट्रांसफर में सुविधा के लिए 5 सितंबर से एक पोर्टल खुलने जा रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को अंतर-जिला स्थानांतरण की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया है। इससे शिक्षकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं। वह लोग इसको लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। 


बिहार में लगभग 5.97 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें विशेष परिस्थितियों के कारण लगभग 1.90 लाख शिक्षकों ने ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। इनमें से लगभग 98 हजार शिक्षकों ने स्वैच्छिक स्थानांतरण और 32 हजार का पारस्परिक स्थानांतरण किया गया है। हालांकि बड़ी संख्या में शिक्षक अभी भी स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। 


इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को अंतर-जिला स्थानांतरण की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके लिए विभाग ने एक विशेष पोर्टल तैयार किया है। शिक्षा विभाग से जारी सूचना के अनुसार 14 से 18 सितंबर 2025 तक जिला आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जिला आवंटन मुख्यालय स्तर से होगा, जबकि जिलों के अंदर के स्कूलों में तैनाती का फैसला जिला अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी।