ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

Bihar Teacher News: बिहार के 242 शिक्षकों के खिलाफ एक्शन की तैयारी, शिक्षा विभाग ने भेजा शो-कॉज नोटिस; जानिए..

Bihar Teacher News: बिहार के 242 शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने एक्शन की तैयारी कर ली है. शिक्षा विभाग की तरफ से इन शिक्षकों को शो-कॉज पूछा गया है.

Bihar Teacher News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग दिनरात लगा हुआ है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्दार्थ के आदेश पर पूरा शिक्षा महकमा एक्शन में आ गया है और लगातार लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। सीवान में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 242 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांग दिया है।


दरअसल, शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिलों में शिक्षकों को ई-शिक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन अटेंडेंस बनाने का निर्देश पहले ही जारी किया था। इस निर्देश का पालन किया जा रहा है हालांकि किसी-किसी जगह अब भी इस आदेश की अवहेला की जा रही है। सीवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ऐसे 242 शिक्षकों के खिलाफ सख्त कारर्वाई की है। डीईओ ने 242 शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।


डीईओ ने सभी 242 शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। अगर ये शिक्षक संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो उनके एक दिन की सैलरी काट ली जाएगी। इस स्पष्टीकरण के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। इन 242 शिक्षकों में कई हेडमास्टर भी शामिल हैं।


सीवान के डीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि जांच के दौरान शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। स्कूल खुलने के बाद हेडमास्टर समेत सभी शिक्षकों को सुबह 7 बजे तक हर हाल में ऑनलाइन अटेंडेंस बनाना जरूरी है लेकिन शुक्रवार को इन सभी स्कूलों के हेडमास्टर समेत 242 शिक्षकों ने हाजिरी नहीं बनाई है। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता