ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

Bihar Teacher News: शिक्षकों की शिकायत को लेकर ACS एस.सिद्धार्थ ने सभी DM को भेजा पत्र, यह काम करने को कहा.....

शिक्षक तबादलों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बड़ी संख्या में शिक्षक शिकायत लेकर सचिवालय पहुंच रहे हैं। इस पर शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं.

बिहार शिक्षक तबादला  शिक्षा विभाग बिहार  शिक्षक शिकायत सचिवालय  एस सिद्धार्थ शिक्षा विभाग  शिक्षक ट्रांसफर विवाद  ई-शिक्षा कोष पोर्टल  Bihar Education Transfer News  Bihar Teacher Complaint
ACS एस.सिद्धार्थ की तस्वीर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Education News: बिहार के शिक्षकों की समस्या कमने का नाम नहीं ले रही है. शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का स्थानांतरण किया, इसके बाद शिकायत का अंबरा लग गया है. बड़ी संख्या में शिक्षक सचिवालय पहुंच जा रहे हैं. परेशान शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है.  

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस. सिद्धार्थ ने सभी जिला पदाधिकारी को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि शिक्षकों से प्राप्त शिकायत को तेजी से निवारण करें. अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर सीधे राज्य मुख्यालय आ जा रहे हैं. इस विभाग का स्थापना बल लगभग 10 लाख का है. अगर इसका आंशिक प्रतिशत भी अपनी समस्या को लेकर सचिवालय आएंगे तो यह संख्या बड़ी हो जाएगी. शिकायतों के समाधान के लिए शिक्षा विभाग ने पूर्व से ही एक व्यवस्था कायम कर रखी है. इस संबंध में 28 अप्रैल 2025 को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं.

एसीएस एस. सिद्धार्थ ने अपने पत्र में आगे उल्लेख किया है कि, हाल में शिक्षकों के हुए स्थानांतरण संबंधी शिकायत लेकर शिक्षक सचिवालय पहुंच जा रहे हैं .जबकि पहले से ही स्पष्ट निर्देश है कि जिला के अंदर की स्थापना संबंधी समस्या को जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित स्थापना समिति विचार करेगी. विशेष परिस्थिति में ही अंतर जिला मामलों में राज्य स्तर पर उन शिकायतों पर विचार किया जाएगा .यह भी निर्देश है कि जो भी शिकायतें हैं वह ऑनलाइन माध्यम से ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज कराई जाएंगी . इसके माध्यम से जिला स्थापना समिति के समक्ष उन शिकायतों को रखा जाएगा. इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इन सभी शिकायतों का नियमित रूप से अनुश्रवण राज्य स्तर पर जिलावार नामित नोडल अधिकारी द्वारा किया जा रहा है . सभी शिकायतों को ऑनलाइन प्राप्त किया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर विशेष परिस्थिति में संबंधित शिकायतकर्ता से भौतिक रूप से कागजात लिए जाएंगे. ऐसे में सभी को अवगत कराएं, साथ ही जो शिकायत है उस पर आगे की कार्रवाई करें.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता