ब्रेकिंग
Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात

Bihar Teacher News: बिहार की 1 महिला व 2 पुरूष शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2025 के लिए गया चयनित, वो कौन हैं जानें...

Bihar Teacher News: राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2025 के लिए देशभर के 45 शिक्षकों का चयन हुआ है. इसमें बिहार के तीन सरकारी शिक्षकों को भी चुना गया है. किशनगंज की कुमारी निधि भी शामिल है.

Bihar Teacher News  National Teacher Award 2025  राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2025  बिहार शिक्षक सम्मानित  Kishanganj teacher Nidhi  Supaul teacher Dilip Kumar  Nalanda Sainik School teacher Pramod Kumar
महिला शिक्षक की फाइल तस्वीर
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Teacher News: राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2025 के लिए देशभर के 45 शिक्षकों का चयन किया गया है. इसमें से बिहार के 3 शिक्षक भी शामिल हैं. शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में चयनित शिक्षकों को जानकारी दी है. 5 सितंबर को विज्ञान भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है .

एक महिला और दो पुरूष शिक्षक होंगे सम्मानित 

बिहार से तीन सरकारी शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2025 के लिए चयनित किया गया है. इनमें एक महिला और दो पुरूष शिक्षक हैं. किशनगंज के प्राथमिक विद्यालय सुहागी की महिला शिक्षक कुमारी निधि को भी राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2025 के लिए चयनित किया गया है. 

सैनिक स्कूल नालंदा के शिक्षक भी होंगे सम्मानित

सुपौल के ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल के शिक्षक दिलीप कुमार और नालंदा सैनिक स्कूल के शिक्षक डॉक्टर प्रमोद कुमार को भी लिस्ट में जगह दी गई है. इस तरह से कुल तीन शिक्षकों को इस बार यह सम्मान मिलेगा. 

शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चयनित सभी शिक्षकों को 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक दिल्ली के होटल अशोका में रहने की व्यवस्था की गई है. इस संबंध में शिक्षकों से आने का प्लान मांगा गया है. शिक्षा मंत्रालय के निदेशक भगवती प्रसाद कलाल की तरफ से यह पत्र भेजा गया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता