ब्रेकिंग
गांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौती

Bihar Teacher News: जमुई के बाद अब यहां दिखा ‘दारूबाज’ हेडमास्टर, शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया स्कूल; एक्शन लेंगे ACS सिद्धार्थ?

Bihar Teacher News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शराब हेडमास्टर का वीडियो वायरल हुआ है। हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। अब लोग एसीएस एस. सिद्धार्थ से शराबी हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Bihar Teacher News
शराबबंदी की ऐसी-तैसी
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार में सरकारी स्कूल के शिक्षकों की करतूत से पूरा शिक्षा महकमा शर्मसार हो रहा है। पिछले दिनों जमुई में सरकारी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर अश्लील गानों पर कमर हिलाते नजर आया था, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने सख्त एक्शन लेते हुए शिक्षक को सस्पेंड कर दिया था। अब मुजफ्फरपुर में ही ऐसा ही एक मामला सामने आया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस शराबी हेडमास्टर पर भी एसीएस एस. सिद्धार्थ एक्शन लेंगे?


दरअसल, बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए हैं लेकिन शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आम लोगों की कौन कहे सरकारी कर्मी भी इसमें कहीं पीछे नहीं हैं। मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरकारी स्कूल का हेडमास्टर शराब पीकर स्कूल पहुंच गया और जब उससे पूछताछ की गई तो कहने लगा कि वह छुट्टी पर है और पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गया।


जानकारी के मुताबिक, औराई प्रखंड के विशनपुर जगदीश राजकीय प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर जयकिशुन बैठा बुधवार को शराब पीकर नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए। जब लोगों ने उन्हें शराब के नशे में पकड़ा तो खुद के छुट्टी पर होने की बात कहने लगे। मामला बढ़ता देश हेडमास्टर साहब वहां से फरार हो गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


वायरल वीडियो में हेडमास्टर ने खुद स्वीकार किया है कि वह रोज नहीं पीता बल्कि कभी कभार पी लेता है। ग्रामीणों का कहना है कि हेडमास्टर हर दिन शराब पीकर स्कूल पहुंचता है और छात्र-छात्राओं को परेशान करता है। ग्रामीणों ने कहा कि हेडमास्टर के इस आचरण से स्कूली छात्र-छात्राओं पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ऐसे शिक्षक के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है और कहा है कि ऐसे शिक्षकों के कारण पूरा शिक्षा विभाग शर्मसार हो रहा है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता