ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल

Bihar Teacher News: बिहार के शराबी हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, स्कूल में अश्लील गानों पर नशे में झूमता दिखा; एक्शन लेंगे ACS सिद्धार्थ?

Bihar Teacher News: बिहार के जमुई में एक सरकारी शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक शराब के नशे में झूमता दिख रहा है।

Bihar Teacher News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार में कुछ ऐसे शिक्षक भी हैं जिनके कारनामों से पूरे शिक्षा महकमें को शर्मसार होना पड़ता है। अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या ACS एस. सिद्धार्थ इस मामले में एक्शन लेंगे?


दरअसल, शराबबंदी वाले बिहार के जमुई से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक सरकारी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में झूमता नजर आ रहा है। अश्लील गानों पर एक शिक्षक को ठुमके लगाते देख हर कोई दंग है और सवाल उठा रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


जानकारी के मुताबिक, सरस्वती पूजा के मौके पर गिद्धौर प्रखंड के सेवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय केतरू नवादा में माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। स्कूली छात्र विद्या की देवी की अराधना कर रहे हैं। इसी बीच स्कूल का प्रभारी प्रधानाध्यापक जवाहर रजक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया और अश्लील गानों पर डांस करने लगा।


अश्लील गाने पर डांस करते हुए का शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हेडमास्टर साहब को नशे में धुत होकर स्कूल परिसर में अश्लील गाने पर जमकर डांस करते देखा गया। स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने वीडियो बना लिया। अब लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ शराबी हेडमास्टर के खिलाफ कोई एक्शन लेंगे?

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता