ब्रेकिंग
भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला

Bihar Teacher News : शिक्षा विभाग ने गुमनाम पत्र से मचा हड़कंप, BPSC से बहाल शिक्षकों की जा सकती है नौकरी; जानिए क्या है वजह

Bihar Teacher News : बीपीएससी द्वारा बहाल शिक्षकों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई है। यह पता चला है कि फर्जी शिक्षकों की पोल खोल अब गुमनाम चिट्ठी कर रही है। इसके बाद अब विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Bihar Teacher News
Bihar Teacher News
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षा विभाग से जुड़ी एक अहम खबर निकल कर सामने आ रही है। सूबे के अंदर अब उन टीचर की समस्या बढ़ने वाली है जिन्होंने फर्जी तरीके से नौकरी हासिल कर लिया है। शिक्षा विभाग के पास अब इन टीचर के नाम का लिस्ट और पुख्ता सबूत पहुंचना शुरू हो गया है। इसके बाद अब इसको लेकर एक्शन की तैयारी भी चल रही है। 


शिक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग के कुछ गुमनाम लेटर आ रहे हैं जिसमें बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बहाल फर्जी शिक्षक के नाम और दस्तावेज के साथ सभी तरह के सबूत दिए जा रहे हैं। जिससे यह मालूम चल सके कि यह शिक्षक शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से जॉब कर रहे हैं। अब विभाग भी इस गुमनाम पत्र के सही होने का पड़ताल कर रहा है। इसके बाद टीचर पर एक्शन लिया जाएगा। 


बताया जा रहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर लाखों शिक्षकों ने अलग-अलग  जिलों में योगदान दिया है। इसमें फर्जी तरीके से बहाल हुए कई शिक्षकों को आयोग और शिक्षा विभाग के निर्देश पर पहले ही सेवा मुक्त किया जा चुका है। इसके बाद अब शिक्षा विभाग के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। 


दरअसल, आयोग द्वारा ली गई परीक्षा से बहाल हुए शिक्षकों के खिलाफ फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी लेने को लेकर अब गुमनाम पत्र भी आ रहे हैं। शिक्षा विभाग के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ पत्र सीधे जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम से आए हैं तो कुछ जिला अधिकारी के मेल पर आए हैं। 


अब तक करीब आधा दर्जन से अधिक ऐसे पत्र मिले हैं। जिसमें भागलपुर जिले में बहाल सुल्तानगंज, नाथनगर, शाहकुंड, रंगरा प्रखंड के शिक्षकों के विरुद्ध फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी लेने का दावा किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश से आए हुए दो पत्र में शिक्षकों के नाम के साथ उनके फर्जी सर्टिफिकेट के नंबर भी अंकित कर दिए गए हैं। आम नागरिक के माध्यम से भेजे गए पत्र में सिर्फ शिक्षक के नाम और स्कूल के नाम को अंकित किया गया है।


इधर, जब बीपीएससी से बहाल हुए शिक्षकों के फर्जी सर्टिफिकेट पर हुई नियुक्ति को लेकर कई आवेदन और मेल विभाग को मिले हैं। इसको लेकर विभाग अपने स्तर से जांच भी कर रहा है। कुछ आवेदनकर्ताओं से भेजे गए पत्र के आलोक में सबूत भी मांगे गए हैं। अगर ऐसे में जांच में शिक्षकों के सर्टिफिकेट सचमुच में फर्जी पाए जाते हैं तो ऐसे शिक्षकों की नौकरी खत्म हो जाएगी।