ब्रेकिंग
पार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियत

Bihar Teacher: सरकारी शिक्षक हो जाएं सावधान! टीचर्स की लिस्ट बनाने का DM ने दिया निर्देश, बढ़ने वाली है मुसीबत

Bihar Teacher: बिहार के भोजपुर में डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई तरह के जरूरी निर्देश दिए हैं और समय से स्कूल नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों को सावधान किया है.

bihar teacher
लापरवाह शिक्षकों की खैर नहीं!
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher: बिहार के आरा में लापरवाह सरकारी शिक्षकों की परेशानी बढ़ने वाली है। जिलाधिकारी ने सभी लापरवाह शिक्षकों की लिस्ट तैयार करने का निर्देश जारी कर दिया है। इसके साथ ही डीएम ने लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दे दिया है।


दरअसल, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया ने सही समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों की लिस्ट तैयार करने का निर्देश जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया है। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और असैनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की है और कार्यों में तेजी लाने को कहा है।


जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बैठक कर मद्याह्न भोजन योजना, शिक्षकों की शत प्रतिशत समय पर उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सरकार द्वारा छात्रों को दी जाने वाली अन्य सुविधाओं को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की और कई तरह के निर्देश दिए। 


डीएम ने स्कूली बच्चों के आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने के काम में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी कम से कम एक या दो स्कूल को गोद लें और उनपर काम शुरू करें। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्वशिक्षा अभियान समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।