ब्रेकिंग
Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं

बिहार : टैंकर पलटने से मचा हड़कंप, लगातार हो रहा तेल का रिसाव, अलर्ट पर पुलिस

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां एक तेल का टैंकर पलटने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, टैंकर से लगातार तेल का रिसाव हो रहा है, जिससे आसपास के लोगों में ह

बिहार : टैंकर पलटने से मचा हड़कंप, लगातार हो रहा तेल का रिसाव, अलर्ट पर पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां एक तेल का टैंकर पलटने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, टैंकर से लगातार तेल का रिसाव हो रहा है, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। यह  घटना सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा मंदिर के पास का बताया जा रहा है। जहां देर रात करीब 1 बजे समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर की तरफ आ रही है। तेल से भरा टैंकर ख़बड़ा मंदिर की रेलिंग तोड़ते हुए गिर गई, जिससे लगातार तेल का रिसाव हो रहा है। 


दरसअल, घटना की सूचना पर मौके पर अग्निशामन की गाड़ी को भी बुला लिया गया है। क्रेन की मदद से टेंकर को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही एनएच (NH 28) के एक लेन को फिलहाल बंद कर दिया गया है।



वहीं, सदर थाना के SI रंजीत कुमार ने बताया कि घटना देर रात की है, इसमें ड्राइवर जख़्मी है, उसका इलाज चल रहा है। वहीं अग्निश्मन विभाग के कर्मचारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अग्निश्मन विभाग को सुबह 5 बजे सूचना मिली, जिसके बाद हमलोग यहां अग्निश्मन की गाड़ी लेकर पहुंचे हैं। इसके आगे सदर थाना के SI रंजीत कुमार ने बताया कि घटना देर रात की है, इसमें ड्राइवर जख़्मी है, उसका इलाज चल रहा है। 



इसके साथ ही अग्निश्मन विभाग के कर्मचारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अग्निश्मन विभाग को सुबह 5 बजे सूचना मिली, जिसके बाद हमलोग यहाँ अग्निश्मन की गाड़ी लेकर पहुंचे हैं. फिलहाल स्थित सामान्य है, पुलिस और अग्निश्मन की टीम मौके पर मौजूद है।