ब्रेकिंग
ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग

Bihar Viral Video: सुपौल में SH-91 पर दिनदहाड़े एक युवक को कार सवार लोगों द्वारा जबरन ले जाने और फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बाइक में टक्कर मारने के बाद युवक को कार में बैठाया गया। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया...

बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Viral Video: बिहार के सुपौल में सोमवार दोपहर स्टेट हाईवे-91 पर दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण और फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज के पास कार सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे युवक को पहले टक्कर मारी और सड़क पर गिरने के बाद उसे जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए. इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है.


घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भीड़ और हंगामे के बीच गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दे रही है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.


अपहृत युवक की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के वार्ड-13 निवासी खुर्शीद खान के 20 वर्षीय पुत्र मो. जीशान खान के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया.


बाइक में टक्कर मारने के बाद जबरन कार में बैठाया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मो. जीशान खान बाइक से SH-91 के रास्ते जा रहा था. इसी दौरान एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया. आरोप है कि कार में सवार बदमाशों ने मौके पर पहुंचकर उसे जबरन उठाया और कार में बैठा लिया. इसके बाद वे युवक को लेकर वहां से भागने लगे.


मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब बदमाशों को रोकने और युवक को बचाने की कोशिश की तो कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब चार राउंड गोली चलने की बात सामने आई है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है.


अपहरण और फायरिंग की सूचना मिलते ही भीमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए सुपौल एसपी शरथ आर एस भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.


एसपी ने बताया कि भीमपुर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति को चार पहिया वाहन में बैठाकर ले जाने की सूचना मिली है. इस दौरान फायरिंग की सूचना भी पुलिस को मिली है. पुलिस युवक की बरामदगी और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.


एसपी के अनुसार, युवक की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार से पांच पुलिस टीमों को लगाया गया है. एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और घटना से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.