ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?

बिहार STF को बड़ी सफलता, कटिहार में 5 लोगों की हत्या मामले में मोहन ठाकुर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

KATIHAR : बिहार के कटिहार में पिछले महीने 2 दिसंबर को दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी। इस घटना में पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद यह मामला ट्विटर पर काफी ट्रे

बिहार STF को बड़ी सफलता, कटिहार में 5 लोगों की हत्या मामले में मोहन ठाकुर गिरोह के  4 आरोपी गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार में पिछले महीने 2 दिसंबर को दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी। इस घटना में पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद यह मामला ट्विटर पर काफी ट्रेंड में रहा था। अब इसी मामले में बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 


बता दें कि, कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के बकिया दियारा में दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी हुई थी। इस घटना के कई दिन बाद दियारा क्षेत्र में तीन लोगों के शव बरामद हुए थे। इस घटना में सबसे बड़ी बात यह थी कि सभी मृतक एक ही जाति के थे। मृतक के परिजनों ने इस मामले में  मोहना चांदपुर गांव के मोहन ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया था। 


 उनका कहना था कि, रंगदारी न देने की वजह से सभी की हत्या कर दी गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था और इस मामले में एसटीएफ को सौंप दिया गया था।  जिसके बाद अब आज बिहार एसटीएफ की टीम ने गुजरात के सूरत में छापेमारी कर फरार चल रहे 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें सुमन कुंवर, अमन तिवारी, धीरज सिंह और अभिषेक राय उर्फ टाइगर शामिल है। इन्हें पकड़ने में गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी बिहार STF की मदद की है।


जानकारी हो कि, बकिया दियारा क्षेत्र में मोहना ठाकुर उर्फ मोहन ठाकुर और सुनील यादव के बीच दियारा क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर काफी लंबे समय से गैंगवार चलता रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो दियारा क्षेत्र में पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। गोलीबारी की घटना यहां बराबर होती रहती है। 


गौरतलब हो कि, बिहार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चारों बदमाश गुजरात राज्य के सूरत जिले के कडोदरा थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। जिसके बाद बिहार पुलिस के विशेष कार्यबल की एक टीम के द्वारा गुजरात पहुंचकर क्राइम ब्रांच सूरत के सहयोग से को चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को गुजरात से बिहार लाने की कानूनी प्रक्रिया भी की जा रही है। कुख्यात अपराधी सुमन कुंवर भागलपुर जिला के पीरपैंती थाना के 11 कांडों में, कटिहार जिला की बरारी थाना की 7 कांडों में तथा मनिहारी थाना के एक कांड में अर्थात कुल 19 कांडों में आरोपित किया था।