ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

बिहार: SP ने थानेदार को किया सस्पेड, कार्य में लापरवाही पड़ी भारी; दो दिन के भीतर दो थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

HAJIPUR: वैशाली एसपी हर किशोर राय ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लालगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को निलंबित किया है। लालगंज थाना अध्यक्ष को पदीय दायित्वों के निर्वहन में ल

बिहार: SP ने थानेदार को किया सस्पेड, कार्य में लापरवाही पड़ी भारी; दो दिन के भीतर दो थानाध्यक्ष पर गिरी गाज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली एसपी हर किशोर राय ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लालगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को निलंबित किया है। लालगंज थाना अध्यक्ष को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने तथा अधीनस्थ कर्मियों पर प्रशासनिक नियंत्रण नहीं रखने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। 


एसपी ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के एक आवेदक के द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र के लिए दिनांक 9 जून 2024 को आवेदन दिया गया था। उक्त आवेदक के द्वारा जब चरित्र प्रमाण पत्र डाउनलोड किया गया तो वह रद्द किया हुआ था। जिसका कारण थाना द्वारा यह बताया गया कि उक्त व्यक्ति का पता गलत है, जबकि लालगंज थाना के द्वारा ही उक्त व्यक्ति का पूर्व में 24 जनवरी 2022 को चरित्र प्रमाण पत्र जारी किया गया था। 


जिसकी शिकायत मिलने के बाद उक्त मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 लालगंज गोपाल मंडल से कराई गई। जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि पूर्व में भी आवेदक के आवेदन को गलत ढंग से रद्द कर दिया गया था। उक्त आरोप के आलोक में थाना अध्यक्ष लालगंज से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई थी परंतु उनके द्वारा 25 जुलाई 2024 तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। 


जिसके बाद एसपी ने बताया कि लालगंज थाना अध्यक्ष द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में बरती गई लापरवाही एवं अधीनस्थ कर्मचारियों पर प्रशासनिक नियंत्रण नहीं रखने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि कि बीते 26 जुलाई को पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने कार्य मे लापरवाही बरतने के आरोप में बलिगांव थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को निलंबित कर दिया था। दो दिनों में दो थाना अध्यक्ष को निलंबित किए जाने के बाद पुलिस महकमा में हरकमप मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता